कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 500 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, चुनाव आयोग ने उन सभी को बांग्लादेशी पाया है, हालांकि सभी के पास इस देश का मतदाता परिचय पत्र है।
सूत्रों ने बताया कि बिहार में SIR की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही फारेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन कार्यालय भी तत्पर हो गया है।
विभिन्न इलाकों में तैनात इमिग्रेशन अधिकारियों ने अपने स्तर पर मतदाता परिचय पत्रों की जांच शुरू की है।
बंगाल में पिछले तीन महीने में ऐसे 500 लोगों को चिन्हित किया गया है, जो मूल रूप से बांग्लादेशी हैं।
वे कोलकाता के दमदम, नदिया जिले के कल्याणी समेत विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके बारे में चुनाव आयोग को सूचित किया।

आयोग ने अपनी जांच में इसे सही पाया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन सभी के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
- तृणमूल कार्यकर्ताओं पर आइपैक के दो सदस्यों को पीटने का आरोप
उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट इलाके में चुनावी प्रबंधन संस्था आइपैक के दो सदस्यों की पिटाई का मामला सामने आया है।
आरोप राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। गौर करने वाली बात है कि आइपैक तृणमूल के लिए ही चुनावी रणनीति तैयार करती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



