Thali

रात को देर से भोजन करने से सेहत को होते हैं ये नुकसान

कोलकाता । अगर आप प्रतिदिन रात को भोजन देर से करते हैं तो लंबे समय में ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपकी सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान। देर रात भोजन करना सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। कभी-कभी समय न होने के कारण अगर आप देर से भोजन करते हैं, तो इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन अगर आप प्रतिदिन रात को देर से भोजन करते हैं और ये आपकी आदत में है, तो ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार रात को 8 बजे के बाद भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सोने और खाने के बीच दो घंटे का अंतर होना आवश्यक है। दरअसल भोजन देर से करने या खाने के तुरंत बाद सो जाने से भोजन ठीक से नहीं पचता और शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमी गति से काम करने लगता है। आइए जानते हैं भोजन देर से करने से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

वजन बढ़ सकता है : लगातार देर से भोजन करने से तेजी से वजन बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो खाना खाने और सोने के बीच 2 से 3 घंटे का अंतर अवश्य रखें। देर रात भोजन करने से बचें। अगर किसी दिन देर हो भी जाएं, तो उस रात कुछ हल्का खाएं। रात को फास्ट फूड खाने से बचें।

यह भी पढ़ें:  बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री ।। अनिश्चितकालीन काम बंद करने के फैसले पर अडिग निर्देशक

पाचन में दिक्कत : देर से खाना खाने से खाना पचने में परेशानी होती है, जिस कारण अगली सुबह ठीक से पेट साफ नहीं होता। लगातार रात को देर से खाना खाने से कब्ज और अपच की समस्या भी पैदा हो सकती है। देर से खाया गया खाना आसानी से नहीं पचता, जिस कारण पाचन तंत्र से जुड़ी अन्य समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।

नींद : देर रात भोजन करने की वजह से नींद नहीं आने की समस्या भी हो सकती है। देर रात भोजन करने की वजह से शरीर की नैचुरल साइकिल पर असर पड़ता है, जिस कारण सोते समय व्यक्ति बैचेनी भी महसूस करता है और उसे काफी देर तक नींद नहीं आती। नींद नहीं आने का एक कारण देर रात भोजन करना भी हो सकता है।

एनर्जी लेवल होता है कम : देर रात खाना खाने से आप एनर्जी में कमी को महसूस कर सकते हैं। रात में देर से खाना खाने के बाद अगले दिन जब आप उठते हैं, तो आपको कब्ज, सिरदर्द और अन्य समस्याओं के कारण एनर्जी लेवल में कमी महसूस हो सकती है। कई बार देर से भोजन करने से ठीक से नींद भी नहीं आती, जिस कारण दिमाग काफी बोझिल लगने लगता है और एनर्जी लेवल में कमी आती है।

यह भी पढ़ें:  त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करें फिटकरी और नारियल तेल से

ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का खतरा : लगातार लेट खाना खाने की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल रेगुलर डिनर लेट करने से आपका वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर अनियंत्रित रहता है। इसके कारण आपको बीपी और हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।

रात को भोजन सही समय से करने पर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर कभी रात को देर से भोजन करें तो ध्यान रखें कि हल्का भोजन करें और खाने में फाइबर की मात्रा को ज्यादा लें। फाइबर पचने में आसान भी होता है और पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दांत और मसूड़ों की सड़न दूर करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड मॉउथवॉश, दूर रहेगी मुंह की बदबू
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *