तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी की पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी संगठनात्मक जिला इकाई द्वारा तटीय सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दीघा और दक्षिण कांथी विधानसभा क्षेत्र के शौला में समुद्र तटों की सफाई की गई। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दीघा में भी तटीय सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में कांथी लोकसभा के सांसद सौमेन्दु अधिकारी, राज्य नेतृत्व सुनीप दास, राज्य समिति के सदस्य तपन माईती, जिला सचिव भवेंदु पात्र, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रतन आचार्य आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य : समुद्र तट की सफाई और स्कूली बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित करना बताया गया। दक्षिण कांथी विधानसभा क्षेत्र के शौला में चलाए गए तटीय सफाई अभियान में कांथी लोकसभा के सांसद सौमेन्दु अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष और दक्षिण कांथी विधानसभा के विधायक अरूप कुमार दास, जिला महासचिव डॉ. चंद्रशेखर मंडल आदि उपस्थित रहे।
खेजुरी विधानसभा क्षेत्र के हिजली समुद्र तट के तटीय सफाई अभियान उपस्थित नेताओं में खेजुरी विधानसभा के विधायक शांतनु प्रमाणिक, भगवानपुर विधानसभा के विधायक रवींद्रनाथ माईती, उत्तर कांथि विधानसभा की विधायिका सुमिता सिन्हा आदि शामिल थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए समुद्र तट की सफाई करना बताया। उन्होंने कहा कि इन तटीय सफाई अभियानों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समुदाय को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया।
इस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समुदाय के साथ मिलकर समुद्र तटों की सफाई की और बच्चों के बीच शैक्षिक सामग्री वितरित की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

