Police11

दत्तपुकुर ब्लास्ट : एक गिरफ्तार, तृणमूल नेता के घर में चल रहा था कारखाना

कोलकाता। उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ लोगों की मौत के सिलसिले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम सफीक अली है। उसे रविवार देर रात नीलगंज से गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि वह ब्लास्ट में मारे गए पटाखा कारखाना मालिक कयामत अली का पार्टनर था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का दावा है कि तीन लोग मिलकर इस कारखाने को चलाते थे।

इसमें सफीक और कयामत के साथ समसुल भी शामिल था जो तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता है। आरोप है कि इसमें पटाखे बनाने की आड़ में बड़े पैमाने पर बम तैयार किए जाते थे। हर महीने पुलिस को मोटी रकम दी जाती थी जिसकी वजह से प्रशासन ने इस तरफ से आंखें बंद कर रखा था। इधर रविवार सुबह इस वारदात के बाद राज्यपाल उत्तर बंगाल के माटीगाड़ा से सीधे उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  21 जनवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

उन्होंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया जिसके बाद अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की है। इस मामले में अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्यपाल ने माना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि उसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है। उल्लेखनीय है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कारखाने की पूरी दीवार और छत उड़ गई थी।

मारे गए लोगों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। इसके पहले एगरा में भी इसी तरह से ब्लास्ट हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने हर महीने पटाखा कारखाना चलाने वालों से रुपये लेकर कारोबार को संरक्षण दिया था। दत्तपुकुर की घटना में भी स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  स्मार्ट बाज़ार ने अपने महिला खरीदारों के लिए साप्ताहिक उत्सव की शुरुआत की
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  यूट्यूब और फेसबुक की आदी नई पीढ़ी को लुभा रहा कठपुतली नृत्य
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *