Dead

दुर्गापुर: रिजर्वर में दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत

पश्चिम बर्दवान। जिले में दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 27 के पार्क एवेन्यू इलाके में बुधवार को एक रिजर्वर के जीर्णोद्धार के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों के नाम बबलू शेख (27) और हुमायूं शेख (55) थे। वे मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर के वार्ड नंबर 27 के पार्क एवेन्यू क्षेत्र में आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड के एक हाउसिंग में रिजर्वर का नवीनीकरण चल रहा था। गत 15 दिन पहले मुर्शिदाबाद के राजमिस्त्री व सहायक उस रिजर्वर की ढलाई करने के बाद अपने घर चले गए थे। राजमिस्त्री का सहायक बब्लू शेख 15 दिन बाद बुधवार को ढलाई की लकड़ियां खोलने के लिए वापस रिजर्वर में उतरे।

रिजर्वर में रिजर्व में तेज दुर्गंध के कारण बबलू का दाम घटने लगा। उसके चिल्लाने पर राजमिस्त्री हुमायूं शेख रिजर्वर में कूद गया। हुमायूं का भी दम घुटने लगा। ऊपर मौजूद एक अन्य राजमिस्त्री के सहायक के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में ‘The Kerala Story’ के बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

न्यू टाउनशिप पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गंभीर हालत में दो लोगों को बचाया। न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस दोनों को विधाननगर के एक निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोली लगने से कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  हुगली : चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, रेल पुलिस ने चार को पकड़ा
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =