Images 2021 10 17T155403.659

दुर्गापुर : दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बदमाशों ने की बमबारी, 6 लोग घायल

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में उस वक्त तनाव की स्थिति फैल गई, जब दुर्गा विसर्जन के बाद बदमाशों ने बमबारी कर गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इन हमलों में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं तनाव अब भी जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना दुर्गापुर के अन्नपूर्णा नगर इलाके की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम को जब वो दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे थे तब उन पर कुछ गुडों ने बमबारी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल हो गया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने यहां पहुंचकर हालात काबू में किए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास के ही मोहल्ले में रहने वाले कुछ बदमाशों ने उन पर हमला किया, बमबारी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने उन युवकों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। सभी युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  25 जनवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

लोगों ने बताया कि ये बदमाश उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, लेकिन उन्होंने नहीं दिए और जब लोग विसर्जन कर लौटे तो असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों पर मंदिर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। इस हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हमलावरों की तलाशी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 1 =