IMG 20251130 WA0070

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक महासभा संपन्न

दुर्गापुर। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच की वार्षिक महासभा सदस्यों और पदाधिकारी की उपस्थिति में मंच के कार्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता और महासचिव धर्मेंद्र यादव के साथ मुख्य रूप से नरेश शर्मा और मकेश्वर रजक मंच पर उपस्थित थे।

समन्वयक जेपीएन ओझा ने सदस्यों और पदाधिकारियों को अपने स्वागत संबोधन में कहा, भाषा अपने साहित्य के माध्यम से व्यक्तियों को सुसंस्कृत करने का काम करती है। अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए लेकिन उतना ही ताकि दूसरी भाषा का तिरस्कार ना हो।

सभी भाषाएं विचारों और भावनाओं के संप्रेषण का माध्यम होती हैं। इसलिए सभी भाषाओं का समान महत्व और गरिमा है। स्थानीय लोगों से स्थानीय भाषा में बातचीत करने से आत्मीयता बढ़ती है।

महासचिव धर्मेन्द्र यादव ने मंच द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समाज के हर वर्ग और संस्थाओं को मंच से जुड़ने और समन्वय रखने की अपील की।

कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सूरज मंडल ने 2024-25 का आय व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। श्रीमती श्वेता देब ने मंच की सारी गतिविधियों का पूरा ब्यौरा दिया।

📌 महासभा द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2026 और 2027 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। परामर्शदात्री समिति- विश्वजीत मजूमदार, डॉक्टर श्रीकृष्णा राय, डॉ. महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, डॉ. परमानंद यादव, रामसेवक साह, सुभाष चंद्र मिश्रा, अजय कुमार प्रसाद, और सीताराम साह।

📌 समन्वयक – जयप्रकाश नारायण ओझा, अध्यक्ष – शिव सागर उपाध्याय, कार्यकारी अध्यक्ष – सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष – असीमा चक्रवर्ती, नरेश शर्मा, शंकर प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर प्रदीप कुमार यादव, महासचिव – धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष – उपेंद्रनाथ मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष – श्याम कुमार मंडल।

📌 संयुक्त सचिव- दिनेश राम, श्वेता देब। सहसचिव- जय प्रकाश झा, संतोष कुमार शर्मा, राजू सिंह, सचिन कुमार दुबे। संगठन सचिव – सत्येंद्र तिवारी, अनिल कुमार पांडेय, संजय मिश्रा, बलराम चौधरी, सूरज मंडल, श्रीलाल बाबू प्रसाद।

📌 कार्यसमिति सदस्य – भोला भगत, सुशील कुमार शर्मा, राहुल देव पांडेय, विनोद कुमार सिन्हा, राकेश ओझा, नारायण राजभर, चंद्रबली सिंह, अनिल कुमार साह, ऋषिकेश कुमार।

📌 कार्यकारिणी समिति में आमंत्रित सदस्य – जितेंद्र पांडेय, शंकर राय, जयशंकर सिंह, विनोद कुमार यादव, अशोक पांडेय, अमरेंद्र चौबे, मुन्ना साह।

महासभा का संपूर्ण संचालन दिनेश राम ने किया। प्रदीप कुमार यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सभा संपन्न हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 5 =