IMG 20241104 WA0001

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता

दुर्गापुरदुर्गापुर हिंदी भाषा मंच पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से 30 वर्ष उम्र तक पश्चिम बंगाल निवासी/कार्यरत व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। निबंध, कहानी, संस्मरण, कविता किसी भी विधा में अपनी रुचि के अनुसार किसी भी मर्यादित और गैर राजनीतिक विषय पर हिंदी भाषा में अपनी स्वरचित अप्रकाशित रचना भेज सकते हैं। रचना प्राप्त होने की अंतिम तिथि- 25 नवंबर 2024 है।

प्रतियोगिता हेतु नियमावली :
1) प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। प्रथम वर्ग 16 वर्ष से 22 वर्ष की उम्र तथा द्वितीय वर्ग 23 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष उम्र तक।
2) प्रतियोगिता हेतु हिंदी भाषा में लिखी केवल मौलिक (स्वरचित) एवं अप्रकाशित रचना ही भेजें। रचना के साथ “स्वरचित और अप्रकाशित” होने का स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र संलग्न करना आवश्यक है अन्यथा रचना स्वीकार्य नहीं होगी।

3) गद्य विधा के लिए अधिकतम 1000 शब्द तथा पद्य केलिए 180 शब्द सीमा निर्धारित है।
4) रचनाएँ PDF में भेजनी होगी, यदि कोई प्रतियोगी MS Words file में भेजता है तो वह युनिकोड मंगल फॅन्ट में टाइप की हुई होनी चाहिए अन्यथा रचना विचारार्थ स्वीकार्य नहीं होगी।
5) दिनांक 25 नवंबर 2024 तक प्राप्त रचनाएँ ही प्रतियोगिता में शामिल की जाएंगी। रचना के साथ अपना कोई पहचान पत्र, जिसमें उम्र शामिल हो, संलग्न करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  कोरोना ज्ञान का संदेश है ( व्यंग्य ) : डॉ. लोक सेतिया

6) मंच द्वारा गठित निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा। किसी विवाद की स्थिति में दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच का निर्णय अंतिम व बाध्यता मूलक होगा।
7) पुरस्कृत रचनाएँ मंच की गृह पत्रिका “समन्वय” में प्रकाशित की जा सकती हैं, जिसके प्रकाशन के लिए संबंधित रचनाकार से अलग से कोई स्वीकृति नहीं ली जाएगी और न ही कोई मानदेय/पारिश्रमिक इसके लिए देय होगा।

8) दोनों वर्गों में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा एक-एक प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को नगद राशि के साथ स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।
9) किसी विशेष परिस्थिति और अपरिहार्य कारणों से प्रतियोगिता निरस्त की जा सकती है या इसकी तिथि परिवर्तित की जा सकती है।

10) रचनाएँ भेजने का पता – e-mail address – hindibhasamanch.dgp@gmail.com
WhatsApp Nos.: 94346 46295, 98321 12002, 98005 01847, 95816 74120
यह सूचना दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा और सचिव धर्मेन्द्र यादव ने दी है।

यह भी पढ़ें:  कूचबिहार मे विभिन्न दलों के बड़ी संख्या में विजयी उम्मीदवार तृणमूल में हुए शामिल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  राइटर्स एंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन महिला इकाई कोलकाता द्वारा देशभक्ति प्रेम कविताओं और गीतों की गोष्ठी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =