Kolkata metro guide

Durga Puja 2026: रातभर चलेगी कोलकाता मेट्रो, जानें किस लाइन पर कब मिलेगी ट्रेन

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 08 अक्टूबर 2026: दुर्गापूजा में रातभर पंडाल घूमने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने ब्लू और ग्रीन लाइन पर विशेष सेवा चलाने का फैसला किया है।

दो सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दौरान इन दोनों लाइनों पर रातभर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

मेट्रो की ओर से पूजा के दौरान ब्लू, ग्रीन, पर्पल, येलो और ऑरेंज लाइन पर विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। हालांकि, ऑरेंज लाइन पर पूजा के प्रमुख दिनों में सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

सप्तमी, अष्टमी और नवमी में रातभर मेट्रो

इस बार दो दिन सप्तमी पड़ने के कारण पंडाल हॉपिंग के लिए मेट्रो की रातभर सेवा का फायदा यात्रियों को मिलेगा। 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ब्लू और ग्रीन लाइन पर रातभर मेट्रो चलेगी।

ब्लू लाइन पर दोपहर 1 बजे से सेवा शुरू होकर अगले दिन सुबह 4 बजे तक जारी रहेगी। व्यस्त समय में ट्रेन करीब 6 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

वहीं, ग्रीन लाइन पर दोपहर 1:30 बजे से अगले दिन सुबह 3:59 बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। व्यस्त समय में यहां ट्रेन 8 मिनट के अंतराल पर चलाने की योजना है।

इससे उत्तर से दक्षिण और शहर के अलग-अलग हिस्सों में पंडाल घूमने वाले लोगों को देर रात घर लौटने में काफी सुविधा होगी।

पंचमी और षष्ठी पर भी विशेष सेवा

पूजा शुरू होने से पहले ही मेट्रो यात्रियों के लिए अतिरिक्त सेवा उपलब्ध कराएगी। ब्लू लाइन पर पंचमी और षष्ठी के दिन कुल 284 ट्रेनें चलेंगी।

यह भी पढ़ें:  दुर्गापूजा में गरीबों के लिए खास पहल, बैरकपुर में चलेगा ‘पूजा स्पेशल MLA कैंटीन

सेवा सुबह 6 बजे शुरू होगी और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे मिलेगी। व्यस्त समय में ट्रेन 6 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

ग्रीन लाइन पर इन दोनों दिनों में कुल 240 ट्रेनें चलाने की योजना है।

दशमी को भी चलेगी विशेष मेट्रो

दशमी के दिन ब्लू लाइन पर दोपहर 1 बजे से रात 10:30 बजे तक 140 ट्रेनें चलेंगी। व्यस्त समय में ट्रेन 8 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

ग्रीन लाइन पर दशमी के दिन दोपहर 1:30 बजे से रात 10:30 बजे तक 74 ट्रेनें चलेंगी। इस दिन व्यस्त समय में मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होगी।

येलो और पर्पल लाइन पर भी स्पेशल सेवा

पूजा के सभी दिनों में येलो और पर्पल लाइन पर भी विशेष मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य पूजा के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को संभालना और अलग-अलग इलाकों के बीच आवाजाही को आसान बनाना है।

ऑरेंज लाइन पर पांच दिन सेवा बंद

जहां ब्लू और ग्रीन लाइन पर रातभर सेवा मिलेगी, वहीं ऑरेंज लाइन के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस लाइन पर सिर्फ पंचमी और षष्ठी के दिन मेट्रो चलेगी।

यह भी पढ़ें:  प्रख्यात लेखक व पत्रकार निमाई भट्टाचार्य का निधन

इसके बाद दोनों सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन ऑरेंज लाइन पर मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी।

यानी इस बार रातभर पंडाल हॉपिंग करने वालों के लिए ब्लू और ग्रीन लाइन सबसे अहम सार्वजनिक परिवहन विकल्पों में रहेंगी। पूजा के दौरान भीड़ को देखते हुए मेट्रो की अतिरिक्त और देर रात तक चलने वाली सेवाओं से शहर में आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  दुर्गापूजा 2026: ईडन गार्डन्स में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे चक्षुदान, ढाक और उलुध्वनि से गूंजेगा स्टेडियम
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =