IMG 20250617 WA0012

टिकाऊ भी, स्टाइलिश भी – टीटीके प्रेस्टिज की नई हेक्सामैजिक ट्राई-प्लाई रेंज

कोलकाता, 17 जून 2025: भारत के अग्रणी किचन और होम अप्लायंसेज ब्रांड टीटीके प्रेस्टिज ने हाल ही में अपने नए कुकवेयर इनोवेशन ट्राई-प्लाई हेक्सामैजिक को लॉन्च किया है। यह नई रेंज ट्रिपली तकनीक की दमदार मजबूती को हनीकॉम्ब पैटर्न वाली नॉन-स्टिक फिनिश के साथ जोड़ती है, जो हाई-परफॉर्मेंस कुकिंग का एक नया दौर शुरू करती है।

ट्राई-प्लाई हेक्सामैजिक रेंज को भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फ्राय पैन और कड़ाही – दोनों में उपलब्ध है। इस रेंज की सबसे बड़ी खासियत इसका हाई-टेक हनीकॉम्ब डिज़ाइन है, जो नॉन-स्टिक कोटिंग और मेटल करछी (लैडल्स) के सीधे संपर्क को कम करता है। यह विशेष डिज़ाइन न केवल कोटिंग की उम्र बढ़ाता है, बल्कि बार-बार इस्तेमाल के बावजूद बर्तन को लंबे समय तक टिकाऊ और प्रभावी बनाए रखता है।

प्रेस्टीज ट्राई-प्लाई हेक्सामैजिक कुकवेयर पर ब्रांड द्वारा 15 साल की प्रोडक्ट वारंटी और नॉन-स्टिक कोटिंग पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है, जो गुणवत्ता और भरोसे के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। इस नई रेंज की कीमत भी भारतीय उपभोक्ताओं की पहुंच में रखी गई है। 20 सेमी के फ्राय पैन की कीमत 2,845 रूपए से शुरू होती है, जबकि कड़ाही की शुरुआती कीमत 2,995 रूपए है। यानी, प्रीमियम तकनीक अब घर-घर की रसोई तक बेहद किफायती दाम में पहुंच रही है- वह भी बिना किसी समझौते के।

ट्राई-प्लाई हेक्सामैजिक की लॉन्चिंग के साथ, टीटीके प्रेस्टिज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह किचन इनोवेशन के क्षेत्र में एक अग्रणी और भरोसेमंद नाम है। ब्रांड का उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक और उपयोग में आसान उत्पादों के माध्यम से करोड़ों भारतीय परिवारों के जीवन को आसान बनाना है। यह नई रेंज केवल टिकाऊ और शानदार प्रदर्शन वाला कुकवेयर नहीं है, बल्कि यह प्रेस्टिज के उस वादे की भी मिसाल है, जिसमें वह हर रसोई को आसान, सुविधाजनक और लंबे समय तक भरोसेमंद समाधान देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =