हावड़ा। हावड़ा जिला इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन का दायित्व डॉ. विजय कुमार ओझा ने संभाला। समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सराहनीय भूमिका के लिए जाने जाने वाले डॉ. विजय कुमार ओझा हावड़ा जिला इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन के रूप में लगातार मानवता की सेवा में जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जिले में स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान अभियानों, आपदा प्रबंधन और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। डॉ. विजय कुमार ओझा ने कहा कि हमेशा से यही प्रयास रहेगा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की मदद समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उनके मार्गदर्शन में संगठन न केवल आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्यों को गति देगा बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी लोगों को लगातार जागरूक करेगा।
हावड़ा जिले में उनके सामाजिक योगदान की सराहना हमेशा स्थानीय नागरिकों और प्रशासनिक स्तर पर भी की जाती रही है। बाली के विधायक संजय सिंह से लेकर अनेकों ने उन्हें शुभकानाएं दीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

