संवाददाता, आसनसोल : ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव पूर्व रेलवे कोलकाता एवं पूर्व सीईसी (नई दिल्ली) डॉ समीर कुमार दास, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष जयंत विश्वास की हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के दौरान आसनसोल स्टेशन पर संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों से मुलाकात हुई।
इस दौरान संगठन के पूर्व रेलवे कोलकाता जोनल के अध्यक्ष, सह सीईसी (नई दिल्ली), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह आसनसोल मंडल सचिव प्रेमचंद मुर्मू मौजूद थे। कुछ कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई।
डॉ समीर कुमार दास दिल्ली में उच्च रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेने जा रहे थे। चित्तरंजन रेल कारखाना के संगठन जोनल सचिव एससी ब्रम्ह एवं जोनल कार्यकारी अध्यक्ष देव शरण मूर्मू भी साथ में दिल्ली रवाना हुए।

आसनसोल स्टेशन पर मौजूद आसनसोल मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल अपर सचिव कुंज बिहारी राम, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, बीएन रजक, आसनसोल शाखा सचिव तरूण कुमार मंडल, सदस्य विक्रम कुमार, शिवम कुमार, सुमन बेरा, आरबी बैठा, श्रीकांत रंजन आदि मौजूद थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



