।।कहानी है।।
डॉ. आर.बी. दास
सब की अपनी कहानी है,
वो ऐसा है, वो वैसा है
कौन जाने कौन कैसा है।
इतना न किसी की
जिंदगी में झांका कीजिए,
दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले,
खुद को उस जगह पर
रख कर आंका कीजिए!
किनारे पर बैठ कर,
यू न अंदाजा लगाया कीजिए।
जिस बात की जानकारी नहीं,
उसको न बताया कीजिए!
सबकी अपनी अपनी जिंदगी,
और अपनी अपनी कहानी है!
किसी के होंठों पर मुस्कान,
तो किसी की आंखों में पानी है..!

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।
