।।बढ़ती उम्र।।
डॉ. आर.बी. दास
बढ़ती उम्र
खत्म कर देती है लगाव,
लोगों से,
चीजों से,
ख्वाबों से,
लड़ झगड़ कर
छीन लेने की बजाय
आप चुनने लगते है,
बंद कमरा,
फोन और खामोशी!!
जिंदगी में अपनेपन
और एहसासों का
बड़ा काम होता है,
दूसरे के गमों को
जो अपनाता है
वही इंसान होता है,
ना जाने कब कोई
अंधेरे में चिराग बनकर राह दिखा दे,
क्योंकि मुसीबत में जो साथ होता है,
वही इंसान के रूप
में भगवान होता है!!

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




