।।आज की सच्चाई।।
लोगों के दिल में कुछ है,
लेकिन जुबां पर कुछ और है,
हर कोई लगता है अपना,
पर हकीकत कुछ और है,
सच रह जाता है खामोश यहां,
झूठ का बड़ा शोर है,
जरा सम्भल कर रहना यारों,
आज कल दिखावे का दौड़ है…!!
ना करते हैं शिकायत किसी से,
ना किसी से कुछ कहते हैं हम,
सह लेते हैं हंसकर,
अब जिंदगी के सारे सितम….
खुद ही जलते हैं,
खुद ही बुझाते हैं,
गमों में यूं ही लड़ते रहते हैं हम,
ना है उम्मीद किसी से,
ना कोई शिकवा है,
बस अपनी ही खामोशी में अब,
सिमटे रहते है हम…!!

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

