जिंदगी ने कुछ लेकर,
तो कुछ देकर,
हमें जीना सिखाया है,
सब हमारा नहीं है,
और
सब हमारे लिए नहीं है,
ये सबक सिखाया है।
जिंदगी में अगर आप,
किसी को रुला कर,
हवन भी करते है,
तो उसका कोई फल
नहीं मिलता।
लेकिन अगर आप
हर दिन किसी एक
इंसान को,
हंसा देते है,
तो साहब,
फिर अगरबत्ती जलाने की भी जरूरत नहीं,
कर्म ही सच्ची पूजा है…!!
जो भी आप बांटते है,
वही आपके पास बढ़ता है…
चाहे धन हो या अन्न,
सामान हो या अपमान,
नफरत हो या मोहब्बत।
इसलिए सोच समझ कर बांटिए,
क्योंकि वही लौट कर हमारे पास आएगा।
इस दुनियां में,
सर्वगुण संपन्न,
कोई नहीं है,
हर इंसान में,
कोई ना कोई,
कमी जरूर होती है,
इसलिए अच्छा है कि,
याद रखें,
कमियों को नजर
अंदाज करें…!!

Adv. supreme court,
Advisor (UGC)
National Sec.
SC/ST commission
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

