IMG 20260211 WA0036

डॉ. प्रभु चौधरी को हिंदी रत्न सम्मान से इंदौर में सम्मानित किया

इंदौर। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. प्रभु चौधरी उज्जैन को “राष्ट्र हिंदी रत्न सम्मान” मां शारदा साहित्यिक मंच भोपाल कवितांजलि महोत्सव में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन एवं समारोह अध्यक्ष डॉ. अरविंद जवलेकर प्रधानमंत्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति तथा मुख्य वक्ता हरेराम बाजपेई अध्यक्ष हिंदी परिवार इंदौर आदि अतिथियों ने प्रदान किया।

कवितांजलि महोत्सव में 75 कवि कवयित्री ने लगातार 4 घंटे ओज वात्सल्य श्रृंगार हास्य का कविता पाठ हुआ। समारोह शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं वंदन से हुआ। डॉ. दीप्ति गुप्ता की पुस्तक वे आंखें का विमोचन किया। समारोह का सफल संचालन डॉ. दीप्ति गुप्ता एवं डॉ. तृप्ति शाह ने किया।

डॉ. प्रभु चौधरी को राष्ट्रीय हिंदी रत्न सम्मान प्राप्त होने पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार भार्गव डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. शहेनाज शेख, सुवर्णा जाधव राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. हरीश सिंह, सुंदरलाल जोशी, डॉ. रश्मि चौबे, बृज किशोर शर्मा,

डॉ. जी.डी. अग्रवाल, अनिल ओझा, हरेराम बाजपेई, डॉ. अरुण सराफ, डॉ. कृष्ण जोशी, डॉ. शीला चंदन, सुंदरलाल मालवीय, डॉ. मधु लता शर्मा, डॉ. अनीता तिवारी, संगीता केसवानी, अनीता भाटी, पूजा शर्मा आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

यह भी पढ़ें:  अर्पिता मुखर्जी के 8 बैंक खातों से 8 करोड़ का ट्रांजैक्शन, ईडी कर रही जांच

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =