कोलकाता हिन्दी न्यूज | 21 सितम्बर 2026: 20 सितंबर को लेखक डॉ. पारस कोचर (अधिवक्ता) द्वारा सफायर हॉल में उनकी पुस्तक ‘Distribution of Property During Life and After Life’ और इसके हिंदी रूपांतर ‘संपत्ति का वितरण – जीवनकाल से विरासत तक’ का लोकार्पण किया गया।
यह पुस्तक संपत्ति के जीवनकाल में तथा मृत्यु के पश्चात् वितरण से संबंधित कानूनों को आम लोगों के लिए सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करती है।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि
लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि श्री कुमार अजीत, पीडीआईटी (आयकर) और सम्माननीय व्यक्ति श्री रणजीत अग्रवाल (भूतपूर्व अध्यक्ष, आईसीआईसीआई) उपस्थित थे।
श्री कुमार अजीत ने पुस्तक और लेखक की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा इसे बहुत उपयोगी पुस्तक बताया। सीए रणजीत अग्रवाल ने आह्वान किया कि सभी सीए को इस पुस्तक से अपने ज्ञान की वृद्धि करनी चाहिए।
पुस्तक की विशेषताएं
लेखक ने बताया कि इस पुस्तक में संपत्ति के वितरण के विभिन्न प्रमुख माध्यमों को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है। इनमें शामिल हैं:
- Will (वसीयत)
- Hindu Succession (हिंदू उत्तराधिकार)
- Gift (उपहार)
- Trust (ट्रस्ट)
- HUF
- Family Settlement (पारिवारिक समझौता)
- Partition (विभाजन)
- Business Succession (व्यवसाय का उत्तराधिकार)
पुस्तक में 600 से ज़्यादा प्रश्न-उत्तर शामिल हैं। अपनी तरह की यह एक अनूठी पुस्तक है।
सीए पवन पटोदिया ने पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इसमें जटिल प्रश्नों को सुगम तरीके से हल किया गया है। लेखक का परिचय श्री जितेंद्र कोचर ने आकर्षक तरीके से कराया।
उद्योगपतियों और पेशेवरों की उपस्थिति
उद्योगपति श्री संजीव पटवारी (रश्मि ग्रुप) और श्री आदित्य बिरला (कॉस्मिक ग्रुप) ने भी लेखक के ज्ञान और इस पुस्तक से होने वाले लाभ को विस्तार से बताया। एडवोकेट एस.एम. सुराणा, एडवोकेट मिहिर साहा, सीए नीलिमा जोशी, सीए माधव सुरेका ने भी अपने वक्तव्य रखे।
समारोह में शहर के कर सलाहकार, सीए, एडवोकेट, सीएस, व्यवसायी और उद्योगपति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। आयकर विभाग से कई कमिश्नर भी मौजूद रहे।
कलकत्ता चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अनंत सहरिया, एसीएई के वर्तमान अध्यक्ष श्री रमेश पटोदिया, निवर्तमान अध्यक्ष सीए नीरज हैरोडिया, डीटीपीए की निवर्तमान अध्यक्ष सीए बरखा अग्रवाल समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
समारोह को सफल बनाने में सीए संजय झाझरिया, सीए ललित सराफ, सीए प्रतीक जैन, श्रीमती अभिलाषा सुराणा, श्रीमती आकांक्षा कोचर, श्री संदीप सुराणा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्री अनुपम बैद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

