IMG 20260223 WA0032

डॉ. अश्वनी कुमार दुबे अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

छिंदवाड़ा। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा एवं इंदिरा प्रियदर्शनी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 18 से 20 फरवरी तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस विषय सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आयोजित ‘विकसित भारत के लिए रोडमैप’ जो एफडीडीआई केंद्र सरकार ऑडिटोरियम छिंदवाड़ा में आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी में पर्यावरणविद् डॉ अश्वनी कुमार दुबे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एनवायरमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी खजुराहो तथा फेकल्टी प्राणी शास्त्र विभाग श्री राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय बंडा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में सहभागिता की और विकसित भारत में प्राकृतिक संसाधनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उन्हें इंस्पायर एजुकेशन अवार्ड से कुलगुरु प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी पद्मश्री उमाशंकर पांडे द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान और उत्कृष्टता को सम्मानित करता है जिन्होंने नवीन शिक्षण पद्धतियों, दूरदर्शी शैक्षिक नेतृत्व और शिक्षा की गुणवत्ता को आगे बढ़ाने के प्रति अटूट समर्पण के माध्यम से गहरा प्रभाव डाला है।

इस कार्यक्रम में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आई.पी. त्रिपाठी, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, प्राचार्य जेमिनी खानवे, कन्वीनर डॉ. रणधीर कुमार झा, एडविन डायरेक्टर डॉ. अनिल मेहरा सहित प्राध्यापकगण, सैकडों शोधार्थी, विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

डॉ. अश्वनी को उनकी इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य डॉ. कुलदीप यादव समस्त स्टाफ एवं उनके शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 15 =