DPRMS raised the issue of neglected railway workers

DPRMS ने उपेक्षित रेल कर्मियों का मुद्दा उठाया

मनीषा झा, राउरकेलाः- दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ (DPRMS) के चक्रधरपुर मंडल के संयोजक अजय कुमार झा ने चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को टाटा-बादाम पाहाड़ सेक्शन के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि इस सेक्शन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा प्रबंधित, एल सी गेट में कार्यरत गेटमेन को त्रुटिपूर्ण ड्यूटी रॉस्टर के तहत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इस कारण कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें सप्ताह में 24 घंटे अतिरिक्त काम करना पड़ रहा है।

यह स्थिति अत्यंत निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों ने इस मुद्दे को वर्षों से संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

इसके परिणामस्वरूप, मेहनती कर्मचारी मानसिक और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं, और वे कर्मचारीगण अपने आपको ठगा हुआ एवं लाचार और अपमानित महसूस कर रहे है।

कर्मचारियों ने पिछले कुछ वर्षों में मान्यता प्राप्त यूनियनों को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। चार दिन पहले, उन्होंने डीपीआरएमएस के मंडल संयोजक अजय कुमार झा को इस मुद्दे की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में निजी अस्पताल के अधिकारी क्लीनिकल नियामक आयोग के परामर्शों पर बातचीत करेंगे

उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की और पाया कि उनकी शिकायतें सही हैं। उन्होंने तत्क्षण एक ज्ञापन चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें ड्यूटी रॉस्टर को सुधारने की मांग की गई है।

इसके साथ ही, उन्होंने इस सेक्शन की लंबित टी वी यू (ट्रेन व्हीकल यूनिट) गणना की भी मांग की, क्योंकि इससे कई सुरक्षा संबंधित मुद्दे जुड़े होते हैं, इसलिए इसे समय पर किया जाना आवश्यक है।

चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने तुरंत संबंधित पदाधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने इस सहयोग के लिए चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी को धन्यवाद दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला, महिला नेता की हत्या

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल : दुर्गा पूजा के बाद कोरोना ने डराया, फिर बनाए जा रहे कंटेनमेंट जोन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *