हिंदी कविताएं poem

डीपी सिंह की कविता : “बेटी”

*बेटी*

=====
है कलम व्यग्र इतिहास लिखते हुए
बच्चियों की व्यथा, त्रास लिखते हुए

वह कली, ठीक से जो खिली भी न थी
शाख से तोड़कर धूल में रौंद दी
क्या कहूँ पीढ़ियों को, कहूँ किस तरह?
लेखनी की जमी श्वास लिखते हुए
है कलम व्यग्र इतिहास लिखते हुए

नोचते गिद्ध जब बच्चियों के बदन
सोच कर ही सिहर जाय तन और मन
लेखनी भी सिसकती रही रात भर
ले रही आज उच्छ्वास लिखते हुए
है कलम व्यग्र इतिहास लिखते हुए

विश्व से भेड़िए-गिद्ध मरते रहे
लग रहा है, मनुज रूप धरते रहे
कृत्य वीभत्स तो कह रहे हैं यही
हो रहा आज विश्वास लिखते हुए
है कलम व्यग्र इतिहास लिखते हुए

यह भी पढ़ें:  आईआईटी खड़गपुर एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *