।।कुण्डलिया।।
अपनी ऊँची जात पर, गर्व करें जो व्यर्थ
आओ उनको दें सिखा, आरक्षण का अर्थ
आरक्षण का अर्थ, न सबको नहला पाएँ
तो कीचड़ में सान, बराबर सबको लाएँ
नेताओं का काम, जात की माला जपनी
योग्य मरें, मर जायँ, न जाये सत्ता अपनी
डीपी सिंह

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



