Kohli

ग्रुप का लीडर बनने के लिए कप्तान होने की जरूरत नहीं : कोहली

मुंबई। हाल ही में तीनों क्रिकेट प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) से भारत की कप्तानी से हटे विराट कोहली ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए हुए कहा है कि ग्रुप का लीडर बनने के लिए किसी टीम का कप्तान होने की जरूरत नहीं है। अब जब वह भारत के कप्तान नहीं हैं तो वह टीम को एक बल्लेबाज के तौर पर अधिक योगदान दे सकते हैं। विराट ने सोमवार को एक साक्षात्कार में एक खिलाड़ी टीम का लीडर न होने पर भी किस तरह अपना योगदान दे सकता है, के बारे में कहा, “ हर चीज का एक कार्यकाल और समय अवधि होती है।

आपको स्पष्ट रूप से इसके बारे में पता होना चाहिए। लोग कह सकते हैं कि इस शख्स ने क्या किया है, लेकिन आप जानते हैं कि जब आप आगे बढ़ने और कुछ ज्यादा हासिल करने के बारे में सोचते हैं तो आपको लगता है कि आपने अपना काम किया है। एक बल्लेबाज के रूप में, हो सकता है कि आपके पास टीम में योगदान करने के लिए और चीजें हों। आप टीम को और अधिक जीत दिला सकें, इसलिए उस पर गर्व करें। आपको लीडर बनने के लिए कप्तान होने की जरूरत नहीं है। यह बहुत सरल सी बात है। ”

यह भी पढ़ें:  लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलेंगे आफरीदी, मिस्बाह-उल-हक, मुरलीधरन, श्रीसंत, सिमंस

उल्लेखनीय है कि कोहली ने इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट बिरादरी को चौंका दिया था, जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 1-2 से सीरीज हार के बाद टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया। इससे पहले उन्होंने टी-20 कप्तानी छोड़ी थी, जिसके बाद उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया था। उल्लेखनीय है कि कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी से तीनों प्रारूपों की कप्तानी संभाली थी।

उन्होंने इस बारे में कहा, “ जब एमएस धोनी टीम में थे तो ऐसा नहीं था कि वह एक लीडर नहीं थे। वह अभी भी ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे हम लगातार सलाह ले रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह स्वाभाविक प्रक्रिया थी और मेरे लिए इस जिम्मेदारी को संभालने और भारतीय क्रिकेट को उच्च स्तर तक ले जाने का स्वाभाविक समय था, जो मैं चाहता था और मुझे लगता है कि मैंने काफी लंबे समय तक अपने काम किया। ”

विराट ने कहा, “ आगे बढ़ने का निर्णय लेना भी नेतृत्व का हिस्सा है और यह समझने के ऊपर है ऐसा करने के लिए यही सही समय है, हालांकि इसे समझने के लिए शायद एक अलग माहौल की जरूरत है। जाहिर तौर पर एक ही संस्कृति है, लेकिन एक अलग तरीके से लोगों को बढ़ावा देने के लिए विचारों का एक अलग सेट है। सभी अलग तरीके से योगदान करते हैं। हर तरह की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें:  ICC टेस्ट रैंकिंग : रूट बने नंबर-1 बल्लेबाज, कोहली से आगे निकले रोहित

मैं एमएस की कप्तानी में एक खिलाड़ी के तौर पर खेला हूं और मैं लंबे समय से टीम का कप्तान रहा हूं। मेरी मानसिकता ऐसी ही रही है। जब मैं सिर्फ एक खिलाड़ी था, तब भी मैं हमेशा एक कप्तान की तरह सोचता था। मैं टीम को जीत दिलाना चाहता हूं। मुझे अपना खुद का लीडर बनना है। ”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में शांति के लिए गवर्नर ने सीएम ममता बनर्जी की तारीफ की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − thirteen =