न्यूनतम वेतन, बोनस और सामाजिक सुरक्षा की ९ सूत्री मांगों को लेकर डीएलसी कार्यालय पहुंचा जुलूस
खड़गपुर। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन प्राप्ति को सुनिश्चित करना, वेतन सहित साप्ताहिक छुट्टी, निःशुल्क सामाजिक सुरक्षा योजना में सभी घरेलू कार्यकर्ताओं, परिचारिकाओं को शामिल करने की सभी जटिलताओं को दूर करने, वर्ष में एक बार एक महीने के वेतन के बराबर बोनस।
कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सम्मानजनक परिवेश सुनिश्चित करने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर सारा बांग्ला परिचारिका समिति की पश्चिम मेदिनीपुर जिला कमिटी की ओर से आज खड़गपुर शहर में स्थित डिप्टी लेबर कमिश्नर के कार्यालय में प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया।

जुलूस निकालकर डीएलसी कार्यालय पहुंची सौ से अधिक घरेलू परिचारिकाओं की प्रदर्शन सभा में अन्य लोगों के बीच समिति की राज्य उपाध्यक्ष भवानी चक्रवर्ती, सचिव जयश्री चक्रवर्ती आदि ने भाषण दिया। प्रतिनिधियों ने डीएलसी के माध्यम से श्रम मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
डीएलसी ने मांगों के औचित्य को स्वीकार किया तथा निःशुल्क सामाजिक सुरक्षा योजना (बीएमएसएसवाई) में सभी घरेलू कार्यकर्ताओं को शामिल करने की सभी जटिलताओं को दूर करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधित्व दल में कविता जाना, अनिंदिता सामंत, ब्यूटी बेगम एवं उषा राना शामिल थीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



