वाराणसी। पितृ दोष और श्रावण मास – पितृ दोष एक प्रकार से पितरो के नाराज होने से उत्पन्न होता है और नकारात्मक प्रभाव डालता है। श्रावण मास, जिसे सावन भी कहा जाता है, जिसमे पितरों के लिए दीपक जलाने से शांति होती हैं।
पीपल के पेड़ का महत्व : पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है और इसमें भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
श्रावण मास में दीपक जलाने के लाभ : श्रावण मास में विशेष रूप से शनिवार को, पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितृ दोष के कारण होने वाली समस्याओं से राहत मिलती है, जैसे कि आर्थिक परेशानियां, विवाह में देरी और स्वास्थ्य समस्याएं।
कौनसा दीपक जलाए : श्रावण मास में शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी या तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद, पितरों का स्मरण करें और उनसे आशीर्वाद मांगें।
अन्य उपाय : पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना, उसकी परिक्रमा करना और पितृ सूक्त का पाठ करना भी पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपयोगी माना जाता है।
श्रावण मास में पीपल के नीचे दीपक जलाने से पितृ दोष की शांति होती है। श्रवण मास में विशेष रूप से शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितृ दोष से राहत मिलती है।
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

