657dbbae 12b9 4973 9a5d f80dd14b828e

महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।

यदि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी अच्छा माना जाता है।

रुके हुए धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं।

महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें।

अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

यदि नौकरी या व्यापार में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।

महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा।

यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें || शतरंज ने मुझे क्रिकेट में धैर्य रखना सिखाया: चहल

यदि आपको अपनी कोई इच्छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें।

चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करने आर्थिक उन्नति होगी।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =