उत्तर कोलकाता महिला मोर्चा जिला कमेटी की बैठक संपन्न

कोलकाता। उत्तर कोलकाता भाजपा महिला मोर्चा के जिला कमेटी के घोषणा के बाद अध्यक्ष पूर्णिमा चक्रवर्ती के नेतृत्व में वार्ड-23 के पारीक भवन मे जिला महिला मोर्चा की प्रथम सागंठनिक बैठक रखी गई, जिसमे उपस्थित थे उत्तर कोलकाता भाजपा के अध्यक्ष कल्याण चौबे, ज़िला आब्जर्वर सुतपा गुप्ता, विभाग इंचार्ज रंजना मुखर्जी। बैठक में 150 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

बैठक में जिला मोर्चा पदाधिकारी मंजु गुप्ता, सरिता सोंनकर, रूमा मल्लिक, प्रियंका गुप्ता, शशि गोंड, रंजना अग्रवाल, रिकी पाल, अनिमा सिंह अधिकारी, दिनीता घोष, रूबी बनर्जी, रीमा सिंह, मुन्नी गुप्ता, मालती गुप्ता, राजलक्ष्मी बिस्वास, रचना गुप्ता, सनंदा मर्जित, रीना दास, रूबी सनवाल को सम्मानित किया गया। आगामी दिन भाजपा मजबूत हो, ऐसा मार्गदर्शन वक्ताओ द्वारा बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *