Disha patani

दिशा पाटनी ने मॉन्स्टर की दुनिया में रहने के लिए खुद को ‘सबसे भाग्यशाली’ बताया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हे मॉन्स्टर की तस्वीर साझा की और बताया कि वह अपनी प्यारी दुनिया में रहने के लिए ‘सबसे भाग्यशाली’ हैं। इंस्टाग्राम पर ‘बागी-2’ फेम अभिनेत्री ने जीवन के प्यारे साथियों की तस्वीरें पोस्ट की।

तस्वीरों में कुत्ते, बिल्ली नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह इनकी दुनिया है, और मैं इसमें रहती हूं। मेरे प्यारे 6 मॉन्स्टर!! मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास आप हैं।”

इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट किए। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। दिशा की सबसे अच्छी दोस्त और अभिनेत्री मौनी रॉय ने कमेंट में लिखा, “ओह, मेरे बच्चे।”

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने मजेदार अंदाज में लिखा, “मैं नहीं कर सकती।”

दिशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस को अपडेट देने के लिए अक्सर पोस्ट करती रहती हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने जिम में डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “काफी समय बाद खूबसूरत शख्स के साथ मस्ती कर रही हूं।”

यह भी पढ़ें:  द बंगाल फाइल्स : विवेक अग्‍न‍िहोत्री और पल्‍लवी जोशी के ख‍िलाफ FIR

अभिनेत्री ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। दिशा ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करके बताया था कि वह ‘खुशकिस्मत और बहुत आभारी’ महसूस कर रही हैं। पहली तस्वीर में वह केक के सामने बैठकर पोज देती नजर आईं।

इसके बाद अभिनेत्री ने केक काटते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था और कुछ सोलो तस्वीरें भी शेयर की थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिशा पिछली बार फिल्म ‘कांगुवा’ में नजर आई थीं। फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज हुई थी। अब वह शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज के अपकमिंग अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन अवतार में प्रस्तुत किया जायेगा बहुप्रतीक्षित ख़ज़ाना ग़ज़ल महोत्सव

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  दिशा पाटनी ने योद्धा से सेट से तस्वीर शेयर की

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 14 =