खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन पर पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने के बारे में चर्चा हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली स्नातकों को पहचानना और उन्हें विभिन्न तरीकों से शोध करने के लिए प्रेरित करना बताया गया।
संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जो शैक्षिक सुधार और ज्ञान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतरविषयक शोध का हिस्सा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर शोध करने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार कर, रजिस्ट्रार डॉ. जयन्त किशोर नंदी, प्रोफेसर डॉ. तपन कुमार दे, प्रोफेसर डॉ. यासिन खान तथा गाँधी मिशन ट्रस्ट के सचिव नारायण भट्टाचार्य आदि शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों को महात्मा गांधी के जीवन और दर्शन के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिलेगा और उन्हें शोध के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



