हुगली। रिसड़ा विद्यापीठ एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन एवं इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन रिसड़ा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रिसड़ा विद्यापीठ गर्ल्स सेक्शन में यौवनारंभ (पबर्टी) एवं स्वच्छता तथा स्वास्थ्य से जुड़े विषय पर जागरूकता अभियान के तहत परिचर्चा आयोजित की गयी।
उक्त अवसर पर डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत ऐसे कार्यक्रम निरन्तर किये जाते रहेंगे। डॉ. संजय सूद ने पबर्टी के दौरान अधिक तरल पदार्थों विशेष कर जल के उपयोग पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका एंजेलीना जेस तथा डॉ. सोमेन दास रहे, जिससे भारी संख्या में छात्रायें लाभान्वित हुईं एवं छात्राओं की जिज्ञासाओं का निराकरण भी किया गया। सूर्य कान्त चतुर्वेदी “मोहन बैरागी” द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम चौबे रहे।
उक्त कार्यक्रम में रिसड़ा विद्यापीठ गर्ल्स विभाग की प्रधानाध्यापिका सुषमा साहू, एलुमनी के वरिष्ठ सदस्य सत्यप्रकाश पाण्डे, शिवदयाल राय, अभिषेक मिश्रा, विद्यापति पाण्डे, राहुल चतुर्वेदी, उत्तम गुप्ता, दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन एलुमनी सचिव मुन्ना प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन से किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

