खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर शहर के खरीदा क्षेत्र में स्थित वॉर्ड मेमोरियल चर्च स्कूल, जो अब जेवियर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के नाम से जाना जाता है, से संबंधित कुछ प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी विवाद सामने आए हैं।
संस्थान के पदाधिकारियों के मुताबिक क्रिस्टन सर्विस सोसाइटी की चेयरपर्सन मिसेज इम्पा जाना को हाल ही में संगठन की संपत्ति, स्कूल, अस्पताल और चर्च की देखरेख के लिए नया पावर ऑफ अटॉर्नी मिला है। उन्हें संस्था में निदेशक के रूप में भी नियुक्त किया गया है।
संस्था के अनुसार, पहले 2015 से एक अन्य व्यक्ति को अधिकार दिया गया था, लेकिन संस्था को कुछ अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर उस व्यक्ति को पद से हटा दिया गया।

बुधवार, 19 नवंबर 2025 को संस्था की ओर से खड़गपुर स्थित वॉर्ड मेमोरियल चर्च कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें इम्पा जाना और संस्था से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
उसी दिन एक अन्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रभारी व्यक्ति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को अस्वीकृत किया और सभी से मिलजुलकर कार्य करने की अपील की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



