IMG 20250505

“तुम्हारे लिए” कहानी संग्रह पर परिचर्चा संपन्न

कोलकाता। “नव-सृजन : एक सोच” साहित्यिक संस्था ने ऑनलाइन पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया। गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेवी वनिता वसंत झारखंडी का कहानी संग्रह “तुम्हारे लिए” का चयन संस्था ने परिचर्चा हेतु किया था।

इस परिचर्चा में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए, मरुतृण साहित्यिक पत्रिका के संपादक सत्य प्रकाश भारतीय एवं सृजन संपादक अमरदीप कुलश्रेष्ठ। अन्य वक्ताओं में शामिल रहे बिहार से चर्चित उपन्यासकार संजय अविनाश।

दिल्ली से कवयित्री एवं लेखिका छाया सिंह, मुंबई से कवयित्री एवं गायिका ज्योति कुंदर, कोलकाता से कवयित्री मौसमी प्रसाद, भिंड से साहित्यकार मनोरमा जैन पाखी एवं कोलकाता से ही अमित कुमार अम्बष्ट “आमिली”।

संचालन का कार्यभार संभाल रहीं थी दिल्ली से जुड़ी कवयित्री मंजू रवि। तकरीबन सभी वक्ताओं ने कहानियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि कहानी संग्रह “तुम्हारे लिए” कथानक, शैली, पात्र, विषय चयन, समापन एवं उद्देश्य की कसौटी पर खड़ा उतरता है। वक्ताओं ने लेखिका को कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए।

यह भी पढ़ें:  खादी और ग्रामोद्योग आयोग, कोलकाता' एवं ' जगतदल श्री हरि उच्च विद्यालय' के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 'हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता' संपन्न

इस अवसर पर पुस्तक की लेखिका वनिता वसंत झारखंडी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। अपने वक्तव्य में लेखिका ने कहा कि इस परिचर्चा से मेरा उत्साह वर्धन हुआ है तथा वक्ताओं से मिले सुझाव से मेरे लेखन को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम का समापन छाया सिंह ने सबको धन्यवाद देकर किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *