खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर: बीजेपी नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने आरोप लगाया है कि बंगाल में एक करोड़ से अधिक फर्जी मतदाता ममता बनर्जी को जिताने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि राजनीतिक हिंसा के चलते मोबाइल से मतदान की व्यवस्था होनी चाहिए।
घोष ने ‘Operation Sindoor को लेकर सेना’ की सराहना करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध जैसी वीरगाथाएँ बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे रामायण पढ़ाई जाती है। इससे समाज में सेना के बलिदानों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
- दिलीप घोष ने शुरू किया 21 दिवसीय सुंदरकांड पाठ
भाजपा नेता दिलीप घोष ने खड़गपुर स्थित अपने रेलवे गार्डन आवास पर 21 दिवसीय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। इस पूजा-पाठ का उद्देश्य बंगाल और उनके साथ हो रही बाधाओं को दूर करना है।
पाठ के शुभारंभ के अवसर पर दिलीप घोष स्वयं उपस्थित थे और उन्हें पूजा में बैठकर मंत्रोच्चार करते देखा गया।
बता दें कि यह सुंदरकांड पाठ जन्माष्टमी के दिन समाप्त होगा। हालांकि घोष ने इस बात पर चुप्पी साधी कि क्या वह 21 दिनों तक खड़गपुर में रहेंगे और पूजा में उपस्थित रहेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

