Digvesh Rathi and Abhishek Sharma got a big punishment for fighting on the field

दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा को मैदान पर भिड़ने की मिली बड़ी सजा

IPL News 2025 : लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। IPL 2025 में दिग्वेश सिंह अपने सेलिब्रेशन के चलते कई बार बड़ा नुकसान झेल चुके हैं, लेकिन सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम 19 मई को खेले गए मैच में भी दिग्वेश ने कुछ ऐसा किया, जिससे मैदान पर लड़ाई की नौबत आ गई।

दरअसल, दिग्वेश ने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में विकेट का जश्न मनाया, जो SRH के बल्लेबाज को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।

मामला गर्माता देख अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा। अब इस हरकत के लिए दोनों खिलाड़ियों को बड़ी सजा मिली है। 

LSG के गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी को इस सीजन अपनी हरकतों के चलते कई बार जुर्माने का सामना करना पड़ा है। अब एक बार फिर उन पर भारी जुर्माना लगाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दिग्वेश सिंह राठी को अभिषेक शर्मा से भिड़ने की कड़ी सजा मिली है।

दिग्वेश पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही एक मैच का बैन भी लगा है।

दिग्वेश सिंह पर IPL 2025 में बार-बार एक ही गलती को दोहराने की वजह से ये बैन लगा है। इस बैन के चलते दिग्वेश 22 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  मौनी रॉय ने गोल्डन आउटफिट में किया फैशन के जादू का आगाज

दिग्वेश सिंह राठी इस सीजन अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहे हैं। राठी को अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ की वजह से IPL 2025 में कई बार जुर्माना भरना पड़ा है। पहली बार उन पर मैच 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में इस सेलिब्रेशन के लिए जुर्माना लगा था।

साथ ही एक डिमेरिट पाइंट भी मिला था। इसके बाद 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ नमन धीर को आउट करने के बाद इसी तरह के जश्न मनाने के लिए उन पर 50 प्रतिशत मैच फीस के जुर्माने लगाने के अलावा 2 डिमेरिट पाइंट भी दिए गए।

इसके बाद भी दिग्वेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और अब SRH के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा से पंगा लेने के लिए 2 और डिमेरिट पाइंट अपने नाम कर लिए।

इस तरह उनके खाते में कुल 5 डिमेरिट पाइंट जुड़ गए हैं। IPL के नियमों के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी 36 महीने की अवधि में चार डिमेरिट अंक हासिल करता है तो उसे एक मैच का बैन झेलना पड़ता है।

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर भी IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

इस सीजन में अनुच्छेद 2.6 के तहत यह उनका पहला लेवल 1 अपराध था और इसलिए, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला है। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में 24 घंटे में 58 मामले, कोरोना से जंग में राज्य सरकार का बड़ा फैसला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *