तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सांस्कृतिक संस्था थर्ड आई आर्टिस्ट ग्रुप की ओर से पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में कला कार्यशाला और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उदयपुर में प्लेन एयर वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने समुद्र तट पर बैठकर चित्र बनाए।
कार्यक्रम में अयन बिस्वास, सुमित चक्रवर्ती, अर्क मंडल, कौशिक दत्त, कानु दास, सुजाता दे, शम्भु नाथ जाना, सोमनाथ बिस्वास आदि प्रमुख कलाकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही न्यू दीघा रेलवे आर्ट गैलरी में दो दिनों तक बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
संस्था के सचिव सोमनाथ बिस्वास ने बताया कि हर साल वे ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति पर कार्यशाला आयोजित करते हैं। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अंशुमन साहा विशेष कारणों से उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भेजी। इस अवसर पर सभी कलाकारों के काम की प्रशंसा की गई और उन्हें बधाई दी गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



