IMG 20250430 WA0021

दीघा जगन्नाथ मंदिर : दीघा के दीपोत्सव की खुशियों से जगमगाया जंगल महल, टीएमसी समर्थकों ने मनाई खुशियां

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले की पर्यटन नगरी दीघा में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उद्घाटित जगन्नाथ मंदिर को लेकर जंगल महल भी खुशियों से जगमगाया नजर आया। शासक दल टीएमसी समर्थकों ने कहीं लाउडस्पीकर बजा कर तो कहीं कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था कर अपनी आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित की।

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर में भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकार के अलग-अलग कार्य कर खुशियां मनाई। शहर के इंदा स्थित सूर्य सेन प्रतिमा के सामने टीएमसी कार्यकर्ताओं ने करीब 5000 लोगों के बीच शरबत वितरण किया।

यह आयोजन पार्टी की वार्ड नं. 22 और 23 कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष काकन भट्टाचार्य और सोमनाथ बनर्जी सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि दीघा में जगन्नाथ मंदिर से पर्यटन नगरी दीघा का कायाकल्प हो जाएगा। दीघा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में युवकों को रोजगार भी। जिसकी आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  नेवला को मार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया में किया पोस्ट, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।    

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अलीपुरद्वार के जरूरतमंद परिवार का बेटा यूपीएससी सांख्यिकी सेवा परीक्षा में पूरे देश में दि्वतीय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *