Images 2021 04 11T022227.516

बंगाल में ‘दीदी’ ने कर दिया ‘खेला’.., जानिए TMC की जीत पर क्या बोले प्रशांत किशोर ?

कोलकाता। Bengal Election : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की डबल सेंचुरी के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने भाजपा के 80 के लगभग सीटों पर ही सिमटने को लेकर कहा कि उन्हें इस बात का अनुमान था। इसके साथ ही प्रशांत ने चुनाव आयोग पर भी हमला बोलते हुए पक्षपात का आरोप लगाया है।

पीके ने कहा कि, ‘निर्वाचन आयोग की तरफ से पक्षपात के चलते भाजपा ऐसी स्थिति में आ सकी है। अगर आयोग ने निष्पक्षता के साथ काम किया होता तो ऐसा नहीं होता। आयोग ने अपने सिस्टम के माध्यम से भाजपा को समर्थन देने का काम किया था। उसके चलते ही चुनाव अधिक से अधिक चरणों में कराया गया था। यह चुनाव 10 या 15 दिनों ही कराया जा सकता था, किन्तु दो महीने का वक़्त लिया गया।’

प्रशांत किशोर ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे खुशी है कि राज्य में ध्रुवीकरण के मुद्दे काम नहीं किए हैं। इससे स्पष्ट है कि ध्रुवीकरण की सीमा है और पता चलता है कि आखिर भाजपा के खेमे में कितने मत जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तर २४ परगना TMC हिंदी प्रकोष्ठ के चेयरमैन बने अशोक शर्मा

साफ है कि आप केवल ध्रुवीकरण के भरोसे ही चुनाव नहीं जीत सकते।’ प्रशांत किशोर ने कहा कि ममता बनर्जी पर मुस्लिमों से एकजुट होकर वोट की अपील करने पर नोटिस मिला था। अगर ऐसा ही है तो फिर भाजपा के प्रत्येक नेता को नोटिस मिलना चाहिए था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  ममता की लिखी पुस्तकों को स्कूलों में अनिवार्य बनाना हिटलरशाही का उदाहरण : सुकांत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − nine =