मुंबई, 29 अगस्त 2025 : अभिनेत्री डायना पेंटी ने एक बार फिर अपने देसी अंदाज़ से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। उन्होंने येलो क्रॉप टॉप, ब्लू जींस, और ऊपर से नेट कुर्ता पहनकर एक ऐसा लुक पेश किया जिसमें मोजड़ी और झुमके ने पारंपरिक खूबसूरती को नया आयाम दिया।
डायना ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें साझा कीं — पहली में झुमके पहनती हुई, दूसरी में कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए, और तीसरी में स्टाइलिश पोज़ देते हुए। उनके चेहरे की रौनक और आत्मविश्वास ने इस लुक को और भी खास बना दिया।
फैंस ने उन्हें “गॉर्जियस”, “ब्यूटीफुल” और “देसी क्वीन” जैसे कमेंट्स से नवाज़ा। यह लुक न केवल ट्रेंडी है, बल्कि पारंपरिक पहनावे को मॉडर्न टच देने का बेहतरीन उदाहरण भी है।
डायना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ में देखा गया था।
इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, बोमन ईरानी और डिंपल कपाड़िया नजर आए थे। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘परमाणु’, ‘सेल्फी’, और ‘ब्लडी डैडी’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।
अभिनेत्री के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह करण जौहर की वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आएंगी, जो 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


