कोलकाता। राष्ट्रवादी हिन्दू जागरण समिति द्वारा चाय पर संवाद रविवार शाम रिसड़ा चारबत्ती के निकट आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम से किया गया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी राजीव सिंह ने अपने वक्तव्य में राष्ट्र हित सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की एक जुटता पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं में डॉ. रामाशंकर सिंह तथा शम्भू सिंह सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय कुमार वर्मा सहित गोविन्द दास, संजय श्रीवास्तव, विनय सरकार, मोहन सिंह, किरण सिंह, सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोहन सिंह द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

