संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं डि मारिया

ब्यूनस आयर्स। फीफा विश्व कप फाइनल मैच में अर्जेंटीना की फ्रांस पर नाटकीय पेनल्टी शूटआउट जीत में अहम भूमिका निभाने वाले एंजेल डी मारिया अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टो में दी गई है।टीवाईसी स्पोर्ट्स ने कहा कि 34 वर्षीय जुवेंटस विंगर ने पहले घोषणा की थी कि वह कतर में फुटबॉल विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे।

लेकिन टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित किया। डि मारिया के अब 2024 कोपा अमेरिका कप में खेलने की संभावना हैं। डि मारिया ने पिछले रविवार को फाइनल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पेनल्टी शूट को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।

आईओसी ने की टोक्यो 2020 के संतुलित बजट की पुष्टि

जिनेवा। अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने टोक्यो 2020 ओलंपिक ग्रीष्मकालीन खेलों के संतुलित बजट की पुष्टि की है। आईओसी न्यूजलेटर ने घोषणा की कि आईओसी पुष्टि करना चाहता है कि टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने 5.8 अरब अमरीकी डॉलर का संतुलित बजट हासिल किया है। विस्तृत बजटीय कार्य के लिए धन्यवाद। आईओसी ने कहा कि यह आंकड़े बजट प्रक्रिया के बाद प्रदान किए गए थे।

प्रक्रिया में टोक्यो 2020 आयोजन समिति, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार और जापान सरकार शामिल थी। बजट जून 2022 में टोक्यो 2020 की आखिरी कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पेश किया गया था। टोक्यो 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण 2021 की गर्मियों तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *