मुंबई, 22 मार्च 2026: 70 से 80 के दशक के पुराने गाने आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं, क्योंकि उनके बोल और संगीत भावनाओं से जुड़े होते थे और कुछ भी बनावटी नहीं लगता था। आज के दौर में ऐसे सिंगर्स का मिलना मुश्किल है।
नए गानों के लिरिक्स और म्यूजिक अच्छे होते हैं, लेकिन सदाबहार नहीं। लेकिन भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में एक हिडन जेम छिपी है, जिसने अपने गानों से लाखों लोगों को रुला दिया। हम बात कर रहे हैं ध्वनि भानुशाली की।
22 मार्च 1998 को मुंबई में जन्मी ध्वनि
को नहीं पता था कि उन्हें इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने एक्टिंग का भी दो साल का प्रशिक्षण लिया, लेकिन अपने पहले प्यार गायिकी को ही साथी चुना। करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से हुई। इसके बाद कई हिट गाने आए, जो यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज ले चुके हैं। आज ध्वनि यंगस्टर्स की सबसे फेवरेट सिंगर बन चुकी हैं।
‘वास्ते’ – वह गाना जो रुला गया
सबसे यादगार गाना रहा ‘वास्ते’ (2018), जो आज से छह साल पहले रिलीज हुआ था। इस गाने ने ध्वनि के करियर को नया मोड़ दिया।
- व्यूज: 1.7 बिलियन (और बढ़ रहे हैं)
- ध्वनि ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था: “गाना रिलीज होते ही बहुत प्यार मिला। जब भी गाना बजता था, लोग रोने लगते थे। मुझे खुशी होती थी कि लोग मेरे गानों से कनेक्ट कर पा रहे हैं।”
इस गाने में ध्वनि ने एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता के साथ काम किया था। सिद्धार्थ रातों-रात मोस्ट हैंडसम मैन बनकर उभरे।
‘लेजा-लेजा’ से मिली पहली बड़ी पहचान
ध्वनि ने बहुत छोटी उम्र से सिंगिंग शुरू की थी। 20 साल की उम्र में ‘लेजा-लेजा’ गाया, जो उनका पहला बड़ा हिट साबित हुआ। इस गाने को शूट करते वक्त उन्हें अहसास नहीं था कि यह इतना बड़ा हिट बनेगा।
एक्टिंग के ऑफर्स आए, लेकिन सिंगिंग पहला प्यार
सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए ध्वनि को एक्टिंग के कई ऑफर्स मिले। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह सिंगिंग को अपना पहला प्यार मानती हैं और एक साथ दो नावों पर सवार नहीं होना चाहतीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

