नई दिल्ली, 28 अगस्त 2025 — भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने आगामी वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए धर्मबीर और प्रीति पाल को भारत का ध्वजवाहक नियुक्त किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत का 73 सदस्यीय दल भाग लेगा।
धर्मबीर ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि प्रीति ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए थे। दोनों खिलाड़ी उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे और तिरंगा लेकर मैदान में प्रवेश करेंगे।
“भारतीय ध्वज को लेकर चलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूँ।” — धर्मबीर
“टीम इंडिया की जर्सी पहनना गर्व का पल है। मैं नई पीढ़ी को प्रेरित करना चाहती हूँ।” — प्रीति पाल
इस अवसर पर PCI ने टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी का अनावरण भी किया, जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत बतौर ब्रांड एंबेसडर शामिल रहीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

