कोलकाता हिन्दी न्यूज | 17 अक्टूबर 2026: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली दुर्गापूजा के लिए राज्य सरकार ने शहर की श्रेष्ठ दुर्गापूजा कमेटियों को सम्मानित किया है।
सूचना एवं संस्कृति विभाग, कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयोजन में ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ के तहत कुल 23 पूजा कमेटियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए हैं।
इनमें सर्वश्रेष्ठ दुर्गापूजा, प्रतिमा, मंडप, रोशनी, पर्यावरण-अनुकूल आयोजन और सामाजिक जागरूकता जैसी श्रेणियां शामिल हैं।
इस वर्ष ‘सर्वश्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ’ श्रेणी में संतोष मित्र स्क्वायर ने पहला स्थान हासिल किया। वृंदावन गार्डन दुर्गापूजा समिति दूसरे और चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति तीसरे स्थान पर रही।
‘सर्वश्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ’ श्रेणी के विजेता
‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ की इस प्रमुख श्रेणी में तीन पूजा कमेटियों को सम्मानित किया गया।
- पहला स्थान: संतोष मित्र स्क्वायर
- दूसरा स्थान: वृंदावन गार्डन दुर्गापूजा समिति
- तीसरा स्थान: चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति
सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा का पुरस्कार किसे मिला?
प्रतिमा श्रेणी में मुदियाली क्लब ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद टाला बारोयारी, बेहाला अरुणोदय समिति और आहिरीटोला सार्वजनिक दुर्गोत्सव को क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान मिला।
- पहला: मुदियाली क्लब
- दूसरा: टाला बारोयारी
- तीसरा: बेहाला अरुणोदय समिति
- चौथा: आहिरीटोला सार्वजनिक दुर्गोत्सव
खिदिरपुर 25 पल्ली को सर्वश्रेष्ठ मंडप का खिताब
मंडप सज्जा की श्रेणी में खिदिरपुर 25 पल्ली ने पहला पुरस्कार जीता। आमरा क’जन कल्याण समिति को दूसरा स्थान मिला।
- पहला: खिदिरपुर 25 पल्ली
- दूसरा: आमरा क’जन कल्याण समिति
संतोषपुर एवेन्यू साउथ की रोशनी रही अव्वल
आकर्षक रोशनी और सजावट के लिए संतोषपुर एवेन्यू साउथ को सर्वश्रेष्ठ लाइटिंग श्रेणी में पहला पुरस्कार दिया गया। बकुलबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव दूसरे और शिवमंदिर सार्वजनिक दुर्गोत्सव तीसरे स्थान पर रहा।
- पहला: संतोषपुर एवेन्यू साउथ
- दूसरा: बकुलबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव
- तीसरा: शिवमंदिर सार्वजनिक दुर्गोत्सव
पर्यावरण-अनुकूल पूजा में नलिन सरकार स्ट्रीट प्रथम
पर्यावरण-अनुकूल दुर्गापूजा की श्रेणी में नलिन सरकार स्ट्रीट ने पहला स्थान हासिल किया। पार्क स्ट्रीट स्थित एलन पार्क की पूजा दूसरे और राजडांगा नबा उदय संघ तीसरे स्थान पर रहा।
- पहला: नलिन सरकार स्ट्रीट
- दूसरा: एलन पार्क, पार्क स्ट्रीट
- तीसरा: राजडांगा नबा उदय संघ
सामाजिक जागरूकता श्रेणी में काशी बोस लेन को पहला स्थान
सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजनों के लिए चार पूजा कमेटियों को सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में काशी बोस लेन ने पहला स्थान हासिल किया।
- पहला: काशी बोस लेन
- दूसरा: बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन
- तीसरा: चक्रबेड़िया सार्वजनिक दुर्गोत्सव
- चौथा: अजेय संहति
चार पूजा कमेटियों को विशेष पुरस्कार
विभिन्न श्रेणियों के अलावा चार पूजा कमेटियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें बी.जी. लाइंस आवासिक दुर्गापूजा कमेटी, श्याम स्क्वायर, ठाकुरपुकुर एसबी पार्क और समाजसेबी संघ शामिल हैं।
‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ के जरिए शहर की पूजा कमेटियों को प्रतिमा, मंडप सज्जा, रोशनी, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके आयोजनों के लिए पहचान दी गई है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।





