0454112c b144 411d b6a3 f68c415b9027

खड़गपुर में ड्यूस नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

खड़गपुर : स्थानीय बीएनआर मैदान में गोपाल कोचिंग कैंप की ओर से मनसा बनर्जी, अनिकेत शर्मा स्मृति 14 साल से कम, ड्यूस नॉक आउट, T/20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई थी। ड्यूस क्रिकेट का फाइनल मैच रविवार को साउथस्टार v/s11 वॉरियर्स के बीच खेला गया। फाइनल में साउथ स्टार एकेडमी ने इलेवन वॉरियर्स एकेडमी को 29 रन से हराया। स्कोर 124/6, 95/10 रहा। मैन ऑफ द मैच सायन बांकुरा, मैन ऑफ द सीरीज अनीश महापात्र रहे।

पुरस्कार प्रख्यात खेल आयोजकों और खिलाड़ियों पालू दासगुप्ता, चंद्रशेखर नायडू, बाघा बनर्जी, मिंटू चौधरी, कमल शर्मा, कौशिक चक्रवर्ती, दीपक दासगुप्ता और अन्य द्वारा वितरित किए गए। कमेंटेटर अजय शर्मा, अंपायर अमितेश कुंडू और ए. भुइयां थे। प्रतियोगिता में आठ क्रिकेट अकादमियां शामिल हुईं। आयोजकों ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twelve =