शताब्दी पुण्यतिथि पर याद किए गए देशबन्धु चित्तरंजन दास

खड़गपुर। शताब्दी पुण्यतिथि पर देशबन्धु चित्तरंजन दास की स्मृति में पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेचेदा में श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन मेचेदा ईश्वरचंद्र विद्यासागर मेमोरियल ट्रस्ट, विद्यासागर पुस्तकालय अनुरागी समिति और मेदिनीपुर जिला विद्यासागर स्मृति समिति के संयुक्त प्रयास से विद्यासागर ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया।

सभा में देशबन्धु को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा दी गई श्रद्धांजलि का पाठ किया गया, जिसे विद्यासागर पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष अनिंदिता दास ने पढ़ा। कार्यक्रम में देशबन्धु चित्तरंजन दास की स्मृति में परिचर्चा की गई, जिसमें शिक्षा रक्षा आंदोलन के नेता तपन कुमार सामंत और शिक्षा प्रेमी प्रोफेसर सुदर्शन माजी ने भाग लिया।

कार्यक्रम में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण 20 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक को एक हजार रुपये, देशबन्धु चित्तरंजन दास की स्मारक और प्रमाण पत्र दिया गया।

प्रोफेसर सुदर्शन माजी ने अपने पिता अमर चंद्र, माता उत्तमी बाला तथा खुदीराम जाना की स्मृति में छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की। ट्रस्ट के सदस्य गनेश राय ने सभा की अध्यक्षता की और क्षेत्र में स्वस्थ सांस्कृतिक वातावरण की रक्षा के लिए मेधावी छात्रों और सभी शुभचिंतकों से आगे आने का आग्रह किया।

मुख्य वक्ता तपन कुमार सामंत ने अपने भाषण में देशबन्धु के आदर्शों से प्रेरित होकर देश के अवक्षयित समाज के पुनर्निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 11 =