Images 2021 12 01T201138.302

बीएसएफ का अधिकार-क्षेत्र बढ़ाने की मुख्य वजह डेमोग्राफिक असंतुलन : सिंह

कोलकाता। बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को कुछ राज्यों में बढ़ाने के बाद उठे विवाद के बीच सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने इसपर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के दायरे को असम और पश्चिम बंगाल (West Bengal) जैसे राज्यों में बढ़ाने के पीछे डेमोग्राफिक असंतुलन एक बड़ी वजह है। दायरा बढ़ाने संबंधी विवाद के बीच पंकज सिंह ने स्पष्ट किया कि हम किसी के अधिकार को छीन नहीं रहे हैं और न किसी के काम में कोई दखल देंगे। पंकज कुमार सिंह ने कहा समय के साथ असम और पश्चिम बंगाल (West Bengal) जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर आबादी में बड़ा बदलाव आया है, भले इसकी जो भी वजह रही हो।

इस बदलाव के चलते कई बार ऐसे राज्यों में बड़े पैमाने पर विद्रोह और आंदोलन भी हुए हैं। इसके साथ सीमा से सटे पड़ोसी राज्यों के कुछ जिलों में वोट देने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। डीजी पंकज सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकार की ये सोच है कि, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से 50 किमी बढ़ाना घुसपैठियों को पकड़ने में स्थानीय पुलिस (Police) की मदद और सहयोग के तौर पर एक बड़ा कदम होगा। यह नया कदम बीएसएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस (Police) के लिए भी मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता की आइकॉनिक ट्राम को बचाने की मुहिम, ट्रामजात्रा ने 2026 कैलेंडर किया लॉन्च

इससे सीमा पार चल रहे अपराध जैसे ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर लगाम लगेगी। हमने कुछ सीमा से सटे गांवों में एक सर्वे भी किया और पाया कि वहां आबादी में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके अलावा डीजी पंकंज सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) के अक्टूबर में दायरा बढ़ाने संबंधी सूचना का भी जिक्र किया। सूचना का जिक्र करते हुए डीजी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बीएसएफ को असम, पश्चिम बंगाल (West Bengal) और पंजाब (Punjab) की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के 50 किमी के रेंज में खोज, जब्त और हिरासत का अधिकार स्थानीय पुलिस (Police) के साथ हस्तक्षेप नहीं है। पहले बीएसएफ के लिए ये दायरा 15 किमी था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल को भी जल्दी मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  कोलकाता पहुँचा 1 लाख वैक्सीन, टीकाकरण में आएगी तेजी, संकट का कुछ हद तक होगा समाधान
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =