IMG 20260916 WA0001

देउलटि स्टेशन का नाम शरतचंद्र के नाम पर करने की मांग – राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रेल मंत्री को हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। कथाशिल्पी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की स्मृतियों से जुड़े देउलटि रेलवे स्टेशन का नाम उनके नाम पर करने की मांग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा की पश्चिम बंगाल शाखा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गुहार लगाई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय में इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

देउलटि स्थित शरतचंद्र के आवास पर आयोजित उनकी 150वीं जयंती समारोह में भी हिंदू महासभा और ‘स्वजन’ संगठन ने यह मांग दोहराई। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि शरतचंद्र कालजयी साहित्यकार थे, जिन्होंने अपनी रचनाओं में मानवता, सामाजिक विषमता और मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता दी। ‘चरित्रहीन’, ‘देवदास’ और ‘पथेर दाबी’ जैसी उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

हिंदू महासभा की प्रदेश ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटरी अनामिका मंडल ने कहा कि आज की यांत्रिक जीवनशैली में शरतचंद्र का साहित्य समाज को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ‘स्वजन’ के सचिव चंद्रनाथ बोस ने कहा कि स्टेशन का नाम शरतचंद्र के नाम पर करना ही साहित्यकार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें:  उप्र विप चुनाव में याेगी ने किया गोरखपुर में मतदान

समारोह में मृत्युंजय बाला, डॉ. अकबर अली शाह, डॉ. रंजीत दास, हेमंत राय, प्रसून मित्र, पूर्व विधायक असित मित्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बता दें कि यह स्टेशन खड़गपुर-हावड़ा संभाग के अंतर्गत आता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  BJP कार्यकर्ता ने TMC कार्यकर्ता के सिर पर किया धारदार हथियार से हमला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =