Demand made to the central government to conduct a zoological survey in the Teesta river area

तीस्ता नदी क्षेत्र में केंद्र सरकार से की जूलॉजिकल सर्वे करने की मांग

  • एनएच 10 को बचाने के लिए आंदोलन शुरू करने जा रहा है एचएचटीडीएन 

सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया):  सिक्किम की जीवन रेखा कही जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर आए दिन भूस्खलन हो रहा है, जिससे यातायात पूरी तरीके से बाधित हो जा रहा है।  इसको लेकर आज हिमालय हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म डेवलपमेंट नेटवर्क (एचएचटीडीएन) की तरफ से एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर केंद्र सरकार से पूरे क्षेत्र में जूलॉजिकल सर्वे करने की मांग की गई।

हिमालय टूरिज्म की तरफ से सम्राट सान्याल ने कहा कि पिछले कुछ समय हम लोग देख रहे हैं कि तीस्ता नदी में काफी परिवर्तन आ रहा है। नदी अपनी धारा बार-बार बदल रही है, जिसके कारण एनएच 10 को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 10 को बचाना काफी जरूरी है। भले ही वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाए लेकिन राष्ट्रीय राज्य मार्ग 10 की रक्षा करना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए उनकी संस्था आंदोलन भी शुरू करेगी और इसका अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में काफी परिवर्तन आ रहा है इसको देखते हुए जरूरी हो गया है कि केंद्र सरकार इस इलाके का जूलॉजिकल सर्वे कराये और इस क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन के विषय में सही जानकारी हासिल करें। पहले टूरिज्म इंडस्ट्री संगठित नहीं थी लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर अब इसको संगठित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की मौत

जितने भी टूर ऑपरेटर और ट्रेवल्स एजेंट है सब का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।  इसलिए सभी को रजिस्ट्रेशन के लिए आगे आना चाहिए।  लगातार पूरे भूस्खलन के कारण टूरिज्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वे इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री, सिक्किम के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को लिखित जानकारी देंगें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  डानकुनी ।। भीषण आग से जलकर ख़ाक हुआ गोदाम
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गुकेश की जीत विश्व शतरंज में बड़ा बदलाव: कास्परोव
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 19 =