खड़गपुर। छात्र संगठन एआईडीएससो ने पूर्व मेदिनीपुर जिला मुख्यालय तमलुक के डहरपुर हाई स्कूल में छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिले के इस स्कूल में प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई का पता लगाने, दोषियों को दंडित करने, स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा स्कूल में अटकी परीक्षाएं पूरी कराने की मांग की।
संगठन के पूर्व मेदिनीपुर उत्तर संगठनात्मक जिले के सह-संयोजक अनिरुद्ध माईती ने कहा, “हमने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को दंडित करने की मांग की है। साथ ही, स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अटकी परीक्षाएं पूरी कराने की मांग भी की है।”

जिला विद्यालय निरीक्षक ने मांगों को स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



