खड़गपुर। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और इस त्योहार के लिए फूलों की मांग बहुत अधिक होती है। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पांशकुड़ा के सरकारी फूल बाजार में स्थित कोल्ड स्टोरेज की खराब स्थिति के कारण फूल व्यवसायी परेशान हैं। लॉकडाउन के दौरान इस कोल्ड स्टोरेज के उपकरण चोरी हो गए थे, जिसके बाद से यह बंद पड़ा है।
फूल व्यवसायियों की समस्या को देखते हुए, “सारा बंगाल फूलचासी ओ फूल व्यवसायी समिति” ने राज्य के हॉर्टीकल्चर विभाग के सचिव स्मृति मंडल पात्रा से मुलाकात की और कोल्ड स्टोरेज को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की। सचिव ने बताया कि विभाग ने इसके लिए लगभग 38 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं और जिला अधिकारी को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है।
बताया कि जुलाई के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और जल्द ही कोल्ड स्टोरेज के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि दुर्गा पूजा से पहले कोल्ड स्टोरेज को फिर से शुरू करने की पूरी योजना है, जिससे फूल व्यवसायी अपने फूल वहां स्टोर कर सकें।
बता दें कि दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें मां दुर्गा की भव्य मूर्तियों की पूजा की जाती है। इस त्योहार के दौरान फूलों की मांग बहुत अधिक होती है I
किसानों और व्यवसायियों का मानना है कि कोल्ड स्टोरेज के शुरू होने से फूल व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

